लोजपा (रा.) के खानवेल पार्टी का जन संपर्क कार्यालय जनता की सेवा में.-नए जुड़े कार्यकर्ताओको संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्षने दानह सांसद को बनाया निशाना, बोले प्रदेशकी बदहालीके लिए सांसद है ?जिम्मेदार

जनताकी सेवा और सुविधाके लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा दादरा नगर हवेलीके खानवेलमें अपने जन संपर्क कार्यालयको स्थापित किया है, जिसका आज पूरी विधि विधानसे प्रदेश अध्यक्ष राजनभाई सोलंकीके हाथोंसे रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। 
यह कार्यालय खानवेलमें सिलवासा मुख्य रोड पर स्थित द प्राइड, शॉप न 19, पहला माला पर है।उद्घाटनके अवसर पर आदिवासी समाजका पारंपरिक त्योहार दिवासाके उपलक्ष्यमें पार्टीके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ओने नारियल फोड़े। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नए जुड़े कार्यकर्ताओका स्वागत किया। पार्टीके अनुभवी कार्यकताओं को बड़े पद भी दिए गए। 
जिसमें खानवेल जिला अध्यक्ष के रूप में जिग्नेश टीमर और खानवेल जिला युवा अध्यक्षके रूपमें रवि गोरातको नियुक्त किया है। इस मौके पर बड़ी संख्यामें पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नए जुड़े कार्यकर्ताओको संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजनभाई सोलंकीने दानह सांसद को निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की बदहाली के लिए सांसद जिम्मेदार है, उनकी चुप्पी जिम्मेदार है। सांसद साहिबा सिर्फ और सिर्फ निजी समस्याओं को सुलझाने में ही व्यस्त है, प्रदेश की जनता की समस्याओं से मैडम को कोई लेना देना ही नहीं है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

close