News

भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत पटेल जी की उपस्थिति में एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की अध्यक्षता दमन एवं सिलवासा के अटल भवन पर कार्यक्रम आयोजित हुए वही दीव जिला में प्रदेश की सहचुनाव अधिकारी श्रीमती अमृता बेन बामनिया और प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री किरीट भाई वाजा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में दीव जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई।आज हुई घोषण में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है।
1) श्री मोहन भाई लकमन-दिव जिला भाजपा अध्यक्ष
उपरोक्त कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने कहा कि …विश्व की सबसे बडे दल भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव चल रहे है आज प्रदेश के पांचों जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।इस प्रक्रिया को भाजपा के संविधान के अनुसार निर्देशित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए पारदर्शिता पूर्वक प्रदेश के एवं जिला के चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई है।हमारे प्रदेश में हमने सभी बूथों की समितियों का और मंडल समितियों का गठन का कार्य सम्पन्न किया है।यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है समयोपरात बदलाव संगठन की मजबूती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस पर पार्टी की नज़र रहती है। खासकर के राजनीतिक सक्रियता एवं सक्षमता को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाते है।में आज नवनियुक्त हुए सभी जिला के अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
आज प्रदेश के दमन और सिलवासा में हुए कार्यक्रमों में उपस्थित अन्य महानुभावों में प्रदेश के चुनाव अधिकारी श्री धर्मेश सिंह चोहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया,प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल, श्री जीतू भाई माढ़ा, पूर्व सांसद श्री लालू भाई पटेल, श्री सीताराम गवली, दमन जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल, दमन नगरपालिका के मेयर श्री अस्पी दमानिया, दमन जिला के चुनाव अधिकारी श्री विमल पटेल सहित प्रदेश वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता भाई बहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश द्वारा प्रदेश के पांचों जिला के अध्यक्षों की घोषणा की गई।
धन्यवाद मजीद लधानी प्रदेश मीडिया संयोजक भाजपा (DNHDD) :-
2) श्री भरत भाई पटेल- दमन जिला भाजपा अध्यक्ष
3) श्री शांतु भाई पुजारी-सिलवासा शहर जिला भाजपा अध्यक्ष
4) श्री दीपक प्रधान - सिलवासा ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष
5) श्री यशवंत गुटीया- खानवेल जिला भाजपा अध्यक्ष
प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्री दुष्यंत पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा की
पार्टी में हुई नियुक्ति कोई पद नहीं है यह एक जवाबदारी है जो भाजपा की सोच एवं विचारधारा, कार्यशैली को आगे बढ़ाने की एक जवाबदेही है। में आज प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओ को बधाई देता हूँ की आपने सदस्यता अभियान को 24000 से 75000 तक पहुँचा दिया।राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में और सदस्यता अभियान में उत्तम प्रदर्शन करने वाले राज्यो में दानह एवं दमन दिव प्रदेश पांचवे पायदान पर खड़ा है और यह सब आप सभी की महनत का परिणाम है।
आज नियुक्त हुए सभी जिला अध्यक्षों को में बधाई एवं अभिनंदन देता हूँ।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment